ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल होंगे CM नीतीश, तीन मंत्री और दो उपमुख्यमंत्री रखेंगे बिहार का पक्ष

PATNA : दिल्ली में नीति आयोग की बैठक आज यानी 27 जुलाई को होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैठक में मुख्यमंत

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल होंगे CM नीतीश, तीन मंत्री और दो उपमुख्यमंत्री रखेंगे बिहार का पक्ष
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दिल्ली में नीति आयोग की बैठक आज यानी 27 जुलाई को होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। लेकिन, बिहार की ओर से पांच दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल होंगे। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बैठक में हिस्सा लेंगे। 


दरअसल, नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार विकास के ज्यादातर पैमाने पर निचले पायदान पर है। ऐसे में केंद्र की ओर से इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। हालांकि,इसके बाद भी विपक्ष सरकार पर स्पेशल स्टेटस के लिए जबरदस्त दबाव बना रहा है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इसका नजारा भी देखने को मिला। इसके बाद अब सबकी नजर नीति आयोग की बैठक पर टिकी है, जिसमें बिहार के पांच दिग्गज नेता शामिल हो रहा हैं। 


बताया जा रहा है कि, जदयू इस बैठक में स्पेशल स्टेटस के मुद्दे को उठाया जा सकता है। इस बात के संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने संकेत दिये हैं कि जदयू स्पेशल स्टेटस की मांग से पीछे नहीं हटी है। पैकेज स्पेशल स्टेटस की दिशा में ही एक कदम है। जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह नीति आयोग की बैठक में बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस का मुद्दा उठा सकते हैं। बता दें कि आम बजट में केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लिए अलग-अलग योजनाओं में 69000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है।