ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

'मार्गदर्शन मंडल में चले जाएं PM मोदी ...', बोले तेजस्वी यादव... प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार हो रहे युवा

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने इशारों ही इशारों में पीएम को सक्रीय राजनीति

'मार्गदर्शन मंडल में चले जाएं PM मोदी ...', बोले तेजस्वी यादव... प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार हो रहे युवा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने इशारों ही इशारों में पीएम को सक्रीय राजनीति से दूर रहने की सलाह दे डाली है। इसके बाद अब तेजस्वी के इस बयान पर देश की राजनीति एक बार फिर से काफी गर्म होने वाली है। 


तेजस्वी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब मार्गदर्शन मंडल में चले जाना चाहिए। क्योंकि, उनकी उम्र 75 साल से अधिक हो गई है। इसलिए अब सक्रीय राजनीति से दूर हो जाना चाहिए। उन्होंने खुद जो नीति तय की है  उसका ख्याल रखना चाहिए। उन्हें अपनी नीति पर गौर करना चाहिए। हम तो अब उन्हें सीधे तौर पर संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि, केंद्र की सरकार ने अग्निवीर योजना बनाई। उससे कितने लोगों को फायदा हुआ यह बताना चाहिए। हकीकत तो यह है कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश के 25 करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल नहीं हो सकता है। अब यदि उनका उम्र चला जाए तो इसकी वजह क्या होगी। इसलिए वो खुद के लिए भी और देश के भी सही नीतियों का पालन करें। 


उनसे पूछा गया कि जब-जब चुनाव हो जैसे-जैसे चरण बीत रहा है वैसे -वैसे बीजेपी का एजेंडा बदल रहा है? जिसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि  वह कंफ्यूज हो चुके हैं। इसलिए वो महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करते। जबकि गिरिराज सिंह के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बेकार की बातों पर हम नहीं बोलते हैं। उनके पास कोई गंभीरता नहीं है कुछ भी बोल देना है।