ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

2019 लोकसभा चुनाव की तुलना बिहार में इस बार 1.22% कम वोटिंग, पहले और दूसरे फेज से ज्यादा तीसरे चरण में मतदान

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान खत्म हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की

2019  लोकसभा चुनाव की तुलना बिहार में इस बार 1.22% कम वोटिंग, पहले और दूसरे फेज से ज्यादा तीसरे चरण में मतदान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान खत्म हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में शाम 6 बजे तक औसत 60.00 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2019 में ओवर ऑल प्रतिशत 61.22% था। 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना इस बार 1.22% कम वोटिंग हुई।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में शाम 6 बजे तक 55.50 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 6 बजे तक 62.40 प्रतिशत, अररिया में 6 बजे तक 62.80 फीसदी, मधेपुरा में 61.00 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 6 बजे तक 58.20 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसतन कुल 60.00 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।


बात 2019 के लोकसभा चुनाव की करें तो उस वक्त मतदान का प्रतिशत 61.22 प्रतिशत था। झंझारपुर में 57.24%, सुपौल में 65.70%, अररिया में 64.78%, मधेपुरा में 60.86% और खगड़िया में 57.68% मतदान 2019 में हुआ था। ओवर ऑल प्रतिशत 61.22% था। जो 2024 के मतदान से 1.22 प्रतिशत ज्यादा था। 


बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम सुहाना हो गया था। जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। तीसरे चरण के चुनाव में पिछले दो चरणों के चुनाव से अधिक वोटिंग हुई है लेकिन 2019 के चुनाव से 1.22 प्रतिशत वोटिंग कम हुआ। हालांकि मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी तरह की जरूरी इंतजाम कर रखा था।  


बात पहले चरण के मतदान की करें तो गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा सीट पर भीषण गर्मी के कारण उत्साह में थोड़ी कमी देखने को मिली थी।  इसी वजह से बिहार के इन चार लोकसभा सीटों पर ओवरऑल मतदान प्रतिशत 48.23 प्रतिशत रहा। औरंगाबाद में 50 प्रतिशत, गया में 52 प्रतिशत, नवादा में 41.50 प्रतिशत और जमुई में जमुई 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गयी।


जबकि बिहार में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर मतदान हुआ था।  इस चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका सीट पर वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 58.58 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण से 10 फीसदी ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ। पहले चरण में 48.23 प्रतिशत ही मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण से 58.58 फीसदी ओवरओल दर्ज किया गया। 07 मई को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ जिसमें 60 प्रतिशत मतदान ओवरओल हुआ। 


2019  लोकसभा चुनाव की तुलना बिहार में इस बार 1.22% कम वोटिंग, पहले और दूसरे फेज से ज्यादा तीसरे चरण में मतदान

2019  लोकसभा चुनाव की तुलना बिहार में इस बार 1.22% कम वोटिंग, पहले और दूसरे फेज से ज्यादा तीसरे चरण में मतदान

2019  लोकसभा चुनाव की तुलना बिहार में इस बार 1.22% कम वोटिंग, पहले और दूसरे फेज से ज्यादा तीसरे चरण में मतदान

टैग्स