ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लोकसभा रिजल्ट के अगले दिन पटना में दिनदहाड़े फायरिंग : एक की मौत ; दूसरा बुरी तरह घायल

PATNA : बिहार की राजधानी पटनी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने पटना सिटी इलाके में दो युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि द

लोकसभा रिजल्ट के अगले दिन पटना में दिनदहाड़े फायरिंग : एक की मौत ; दूसरा बुरी तरह घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटनी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने पटना सिटी इलाके में दो युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पटना सिटी के ASP ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जांच की और कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि दो आपराधिक गैंग के बीच विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। 


दरअसल, राजधानी पटना में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हत्या की यह वारदात पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र में काली मंदिर के पास हुई। जहां बैखौफ अपराधियों ने युवकों पर गोलीबारी कर दी। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में साफ तौर पर देखी जा रही है। 


वहीं, सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखने को मिला है कि भीड़ भरी सड़क पर एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते हैं और दूसरी बाइक पर बैठकर इंतजार कर रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। सफेद शर्ट पहना हुआ आरोपी उन पर पिस्टल से गोलियां चलाते हुए कैमरे में कैद हो गया। हालांकि उसने अपने मुंह को गमछी से ढंक रखा है। 


उधर, इस गोलीबारी में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसके बाद पटना सिटी के ASP ने मौके पर पहुंचकर वारदात की छानबीन कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे दो गैंग के बीच का विवाद बता रही है।