ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

लालू आतंक-गुडों और अपराधियों के प्रतीक, बोली बीजेपी..बेटी का फीस जमा करने के लिए पशुपालन वालों से लिया पैसा

CHAPRA: इंडिया गठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य और NDA से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के बीच सारण लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबला है। नॉमिनेशन

लालू आतंक-गुडों और अपराधियों के प्रतीक, बोली बीजेपी..बेटी का फीस जमा करने के लिए पशुपालन वालों से लिया पैसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: इंडिया गठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य और NDA से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के बीच सारण लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबला है। नॉमिनेशन के बाद दोनों दल के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लगे हैं और एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। कभी बीजेपी के नेता राजद पर हमला बोलते हैं तो कभी राजद के नेता बीजेपी पर निशाना साधते हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हमला बोला।


 मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालूजी का परिवार पूरी तरह से ट्विस्ट है। उन्होंने आगे कहा कि जब लालूजी का जंगलराज था तब यही बेटी भारत छोड़कर चली गयी थी। आज लालू जी जेल में है तब यही बेटी की कृपा से हैं। इसी बेटी का फीस जमा करने के लिए लालू ने पशुपालन वालों से पैसा लिया था। रोहिणी वही बेटी है जिसने लालू को जेल भिजवाया था।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोहिणी को जितना गाली देना है हमे दें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इतना हम कहते हैं कि बिहार का लोकतंत्र बचकर ही रहेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू आतंक-गुडों और अपराधियों के प्रतिक हैं। वो खुद बिहार के मुख्यमंत्री रहे अपनी पत्नी को भी सीएम बनाया एक बेटे को डिप्टी सीएम तो दूसरे को मंत्री बनाया। बेटी को राज्यसभा भेजा अब फिर दोनों बेटियों को लोकसभा भेजने में लगे हैं। राजद सुप्रीमो लालूजी का परिवार पूरी तरह से ट्विस्ट है।