ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

'खत्म हो जाएगी लालू की पारिवारिक जमींदारी..., ' बोले विजय सिन्हा और सम्राट ... बिहार को लुटने के बाद अब देश लुटने का प्लान नहीं होगा सफल

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 40

'खत्म हो जाएगी लालू की पारिवारिक जमींदारी..., '  बोले विजय सिन्हा और सम्राट ... बिहार को लुटने के बाद अब देश लुटने का प्लान नहीं होगा सफल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 400 पार वाली फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई है। इसके बाद अब इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सिन्हा ने कहा कि इस बार पारिवारिक जमींदारी खत्म हो जाएगी। 


विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या कहेंगे! क्या कभी वह अपने बारे में लिखेंगे कि वह फ्लॉप हो गए हैं। मैं साफ तौर पर करता हूं कि उनकी पारिवारिक जमीदारी समाप्त हो जाएगी इस बार के चुनाव में। उनके परिवार का एक भी सदस्य चुनाव नहीं जीतेगा और उन लोगों का खाता भी नहीं खुलेगा। बिहार को लुटने वाले बिहार को बर्बाद करने वाले अब दिल्ली जाकर देश को लुटने का काम करेंगे। आखिर उनके पास कौन सा विजन है? बिहार की जनता उन्हें यह अवसर नहीं देने जा रही है और वह यह गलती कभी नहीं करेगी।


उधर, राहुल गांधी के कटिहार आगमन को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जब अपना ही क्षेत्र छोड़कर भाग जाते हैं तो दूसरे के क्षेत्र में आकर कितना वोट दिलवा सकते हैं। इसके अलावा सम्राट ने कहा कि आज ऐसे नेता बिहार आ रहे हैं, जिन्होंने लालू यादव को मुखिया तक नहीं बनने देने का प्रण लिया है। लालू यादव को सड़क पर लाकर खड़ा करने का काम किसी ने किया है, तो उस व्यक्ति का नाम है राहुल गांधी।