ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

खराब मौसम की वजह से नहीं हुआ बिहार में उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान, चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब

DESK : जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ राजनीतिक दलों को बिहार समेत कई राज्यों में विधानसभा की खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के एलान का भी इंतजार था। हालांकि उपचुनावों का

खराब मौसम की वजह से नहीं हुआ बिहार में उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान, चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ राजनीतिक दलों को बिहार समेत कई राज्यों में विधानसभा की खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के एलान का भी इंतजार था। हालांकि उपचुनावों का एलान न होने से इन सभी को निराशा हाथ लगी है। इसके बाद जब इसको लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया है। 


निर्वाचन आयोग का बिहार समेत कई राज्यों में उपचुनाव से जुड़े सवाल पर कहा है कि रिक्त सीटों पर चुनाव कराना है लेकिन अभी मौसम अनुकूल नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा समय में वायनाड लोकसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश, बिहार व असम जैसे राज्यों में विधानसभा की करीब 46 सीटें रिक्त है।


आयोग इन उपचुनावों को दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ कराने की तैयारी में था, लेकिन इन सभी राज्यों में अभी मौसम अनुकूल नहीं है। बारिश के चलते इन राज्यों में बाढ़ व भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इन सभी उपचुनावों को स्थिति सामान्य होने पर कराए जाएंगे। कुमार ने कहा कि छह महीने के भीतर ही रिक्त हुई इन सीटों पर चुनाव करा लिए जाएंगे। खास बात है कि विधानसभा की इन रिक्त सीटों में 10 सीटें अकेले उत्तर प्रदेश की है।



उधर मुख्य चुनाव आयुक्त ने इशारों ही इशारों में बड़ी बात कही है।  राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में फैलाए जाने वाले फेक नैरेटिव से निपटने के लिए वह पूरी तरह से सतर्क और तैयार भी है। वैसे तो इस समस्या से पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन हमने इसकी काट खोज ली है। देश के परिपक्व मतदाता इसका जवाब देने के लिए भी तैयार है। फेक नैरेटिव गुब्बारा जैसे है। यही वह ज्यादा ऊपर उठ गया तो उसे फोड़ना मुश्किल होता है।