ब्रेकिंग
बिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उताराबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

‘किश्तों मौत क्यों बांट रहें? ‘जनरल डायर’ की तरह लाइन में खड़ा कर गोली मार दीजिए’ जहरीली शराब से मौतों को लेकर मांझी का नीतीश पर अटैक

PATNA: छठ के दौरान बिहार के सीतामढ़ी और गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल सरकार के बचाव में उतर गए हैं तो

‘किश्तों मौत क्यों बांट रहें? ‘जनरल डायर’ की तरह लाइन में खड़ा कर गोली मार दीजिए’ जहरीली शराब से मौतों को लेकर मांझी का नीतीश पर अटैक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: छठ के दौरान बिहार के सीतामढ़ी और गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल सरकार के बचाव में उतर गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने शराब से हुई कथित मौतों को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला है।


दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब के अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों में जहरीली शराब पीने से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। सीतामढ़ी में छठ पर्व के नहाय खाय और खरना के दिन पांच लोगों की मौत के बाद गोपालगंज में भी कथित जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 5 हो गई है।


सीतामढ़ी और गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से अबतक 10 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों के परिजन कह रहे हैं कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है जबकि पुलिस मौत की वजह बीमारी बता रही है। शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब से लोगों की हो रही मौत को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और विपक्षी दलों का कहना है कि शराबबंदी के बावजूद शराब से हो रही मौत सरकार की विफलता को दर्शाता है।


शराबबंदी पर लगातार सवाल उठाने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। मांझी ने एक्स पर लिखा कि, ‘ज़हरीली शराब के नाम पर दलितों को थोड़ी-थोड़ी मौत क्यों बांट रहें हैं नीतीश जी? एक ही बार ‘जनरल डायर’ टाइप लाईन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए, आपके नफ़रत का अंत हो जाएगा। ज़हरीली शराब से हो रही मौत को नहीं रोक सकते तो शराबबंदी कानून का क्या मतलब है? कम से कम गुजरात से तो सबक लीजिए’



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता