ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

जहानाबाद से RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीते, पाटलिपुत्र से मीसा भारती जीतीं

PATNA: लोकसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना और जहानाबाद से आ रही है। जहां आरजेडी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरजेडी ने जहानाबाद और पाटलिपुत्र सीट पर जीत हासिल कर ली

जहानाबाद से RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीते, पाटलिपुत्र से मीसा भारती जीतीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना और जहानाबाद से आ रही है। जहां आरजेडी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरजेडी ने जहानाबाद और पाटलिपुत्र सीट पर जीत हासिल कर ली है। जहानाबाद से आरजेडी के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीत गये हैं। 


जेडीयू के निवर्तमान सांसद व  उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उन्होंने भारी अंतर से हरा दिया है। जेडीयू कैंडिडेट और उनके पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर से निकल चुके हैं। जीत की औपचारिक घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी। 


वही पाटलिपुत्र सीट से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव जीत चुकी हैं। मीसा भारती ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव में खड़ी हुई। तीसरी बार में मीसा भारती को सफलता हासिल हुई है। उन्होंने निवर्तमान सांसद व बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव को हरा दिया है। यूं कहे कि मीसा भारती ने अपने मुंहबोले चाचा को हरा दिया है। राजद कार्यकर्ताओं में इस जीत की खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 

टैग्स