ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

जाति जनगणना को लेकर आज RJD का राज्यव्यापी धरना, पार्टी दफ्तर के बाहर तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद

PATNA : जाति जनगणना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से आज पटना में धरना कार्यक्रम 11 बजे से आरजेडी कार्यालय के बाहर शुरू होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अलावे तमाम बड़

जाति जनगणना को लेकर आज RJD का राज्यव्यापी धरना, पार्टी दफ्तर के बाहर तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जाति जनगणना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से आज पटना में धरना कार्यक्रम 11 बजे से आरजेडी कार्यालय के बाहर शुरू होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अलावे तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी आज के धरने को दोपहर 2 बजे संबोधित करेंगे। उनके निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ बिहार की नीतीश सरकार भी होगी। 


वहीं, इसको लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बहुजनों के लिए आरक्षण को 65% किए जाने को नौवीं अनुसूची में नहीं डालने के विरोध में और देश भर में जातिगत आरक्षण जनगणना करवाने की मांग के साथ ही केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार की नीतियों के विरुद्ध बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है। आप सभी से अपील है कि आप बड़ी से बड़ी संख्या में इस धरना प्रदर्शन का हिस्सा बनकर एनडीए की केंद्र एवं राज्य सरकार को अपनी एकजुटता और ताकत के एहसास करवाए और बहुजन विरोधी नीतियों पर झुकने के लिए बाध्य करें। 


मालूम हो कि, आरजेडी नेताओं का दावा है कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के छोटे से कार्यकाल में बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया। केंद्र की सरकार के पास 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन आज तक यह मामला अटका हुआ है। लिहाजा इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल की जाए। 


आपको बताते चलें कि, आज के धरना के माध्यम से आरजेडी के निशाने पर बिहार और केंद्र दोनों की सरकार रहेगी। पार्टी का मानना है कि बिहार में आरक्षण का दायरा 65% नहीं होने के पीछे बिहार और केंद्र की सरकार दोषी है। आरजेडी को लग रहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर वह केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में घेर सकता है।