ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

देश में नफरत की राजनीति कर रहे हैं मोदी जी : बोले मुकेश सहनी..मछली हमलोग खाते हैं और कांटा उनके गले में चुभता है

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तर

देश में नफरत की राजनीति कर रहे हैं मोदी जी : बोले मुकेश सहनी..मछली हमलोग खाते हैं और कांटा उनके गले में चुभता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह दिन भर में पांच बार कपड़ा बदलते हैं, वैसे ही अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों को देखने के लिए अपना चश्मा भी बदलते रहते हैं। पीएम मोदी अलग-अलग धर्मो और जाति के लोगों को वह अलग-अलग चश्मे से देखते हैं। 


राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मंगलवार को पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में महागठबंधन  के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमन्त्री देश मे नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़वाते हैं। जबकि एक सरकार का काम लड़ाई खत्म करवाना होता है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि हम उनको सही बात बताना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 10 साल बाद भी प्रधानमन्त्री को मंदिर-मस्जिद और हिन्दू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगना पड़  रहा है। मोदी जी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मछली हम और तेजस्वी जी खाते हैं और कांटा मोदी जी के गले में फंस जाता है।


प्रधानमंत्री पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें 10 साल पहले किये गए वादे याद नहीं रहे। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को बदलने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग दो बार गलती कर चुके हैं और अगर तीसरी बार गलती कर दी तो आने वाली पीढ़ी भी हमें माफ नहीं करेगी। उन्होंने लोगों को गरीबों और किसानों के कल्याण वाली सरकार के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।