ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

Chhath Puja 2024 : CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा - मिल-जुलकर आपसी प्रेम से मनाएं पर्व

PATNA : छठ पूजा बिहार में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश और देशवा

Chhath Puja 2024 : CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा - मिल-जुलकर आपसी प्रेम से मनाएं पर्व
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : छठ पूजा बिहार में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम ने छठ पर्व की तैयारी को लेकर बीते शाम दीघा और जेपी सेतु घाट का जायजा लिया। सीएम ने साफ सफाई और सुरक्षा की स्थिति को भी देखा और गंगा आरती का उद्घाटन भी किया। 


सीएम ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सीएम ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है। वहीं राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक स‌द्भाव और शांति के साथ मनायें। 


मालूम हो कि, यह त्यौहार नहाय खाय से शुरू होता है, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसके बाद पंचमी तिथि को खरना, षष्ठी को छठ पूजा और सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होता है। इस साल छठ पूजा 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक मनाई जाएगी। व्रती इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने के लिए जल्दी उठते हैं। इस दिन से चार दिवसीय उपवास की अवधि शुरू होती है। सभी स्नान करने के बाद नए कपड़े पहनते हैं, व्रत रखते हैं और सूर्य देव के लिए प्रसाद के रूप में चना दाल और कद्दू चावल तैयार करते हैं। 


बता दें कि हर साल सीएम नीतीश कुमार के परिवार के लोग छठ व्रत करते हैं। पिछली बार सीएम आवास में छठ पूजा हुई थी।  सीएम नीतीश कुमार की भाभी, बहन सहित परिवार के कई सदस्यों ने छठ व्रत किए थे। इस साल भी सीएम आवास में छठ पूजा धूमधाम से की जाएगी। इसके अलावे बिहार सरकार के कई मंत्री अपने आवास में छठ पूजा मनाते हैं।