ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

‘मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता, अब सांसद भी बनाएगा’ चुनावी जनसभा में बोले मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने पूरे देश को दिखा दिया था कि अब मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता,

‘मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता, अब सांसद भी बनाएगा’ चुनावी जनसभा में बोले मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने पूरे देश को दिखा दिया था कि अब मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता, विधायक भी बना सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में वह सांसद भी बनाएंगे। 


वीआईपी नेता मुकेश सहनी आज समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर और वैशाली में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह सरकार कभी नहीं चाहती कि गरीब, पिछड़े आगे बढ़ सके। सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर ऐसी सरकार को बदलना होगा। 


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है जिसने हमें अधिकार दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिए। 


सहनी ने कहा कि पहले हमलोगों को सम्मान नहीं मिलता था, हमें साथ नहीं बैठाया जाता था लेकिन संविधान मिलने के बाद हमें यह अधिकार मिला। आज इसी संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। पिछले चुनाव में चार विधायक हमारे जीते, लेकिन साजिश के तहत भाजपा ने विधायक खरीद लिए और उस सरकार से हमे अलग कर दिया गया, जिसे हमने बनाया था। 


उन्होंने लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबों को अधिकार दे और गरीबों का कल्याण करे।

टैग्स