ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का डेट जारी,5 दिनों तक चलेगा सदन

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। इसमें कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा की ओर से सोमवार को जारी औपबंधिक कार्यक्रम क

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का डेट जारी,5 दिनों तक चलेगा सदन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA:  बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। इसमें कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा की ओर से सोमवार को जारी औपबंधिक कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।


दरअसल, रूपौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। इसका परिणाम 13 जुलाई को आएगा। उपचुनाव में जीते विधायक का शपथ ग्रहण सत्र के पहले दिन होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम व्यय विवरणी का उपस्थापन होगा।



इसके बाद राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी। 23 एवं 24 जुलाई को राजकीय विधेयक लिए जाएंगे। 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी वाद विवाद एवं मतदान होगा। 26 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्प के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।


उधर, इधर, रूपौली विधानसभा उप चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को संपन्न हो गई। इस विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कुल 13 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। जांच के दौरान एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र रद कर दिया गया, जबकि शेष 12 उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।