ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने वाला अब नहीं बन पाएगा मुखिया

PATNA: छह महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने वालों के लिए बुरी खबर है। बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है कि ऐसे लोग कभी मुखिया और सरपंच नहीं बन पाएंगे। उन्हें पंचायत चुनाव से व

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने वाला अब नहीं बन पाएगा मुखिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: छह महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने वालों के लिए बुरी खबर है। बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है कि ऐसे लोग कभी मुखिया और सरपंच नहीं बन पाएंगे। उन्हें पंचायत चुनाव से वंचित रखा जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इसे लेकर जहानाबाद के डीएम को पत्र लिखा है। 


दरअसल जहानाबाद के जिलाधिकारी ने जेल की सजा काट रहे व्यक्ति के वार्ड सचिव का चुनाव लड़ने संबंधी मार्गदर्शन पंचायती राज विभाग से मांगा था। जिसके जवाब में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने जहानाबाद के डीएम को पत्र लिखा है।  


डीएम को भेजे गये पत्र में इस बात का जिक्र है कि 6 माह से ज्यादा समय तक जेल में सजा काटने वाला व्यक्ति पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव या फिर ग्राम पंचायत के तहत स्थित किसी वार्ड के वार्ड सचिव का चुनाव नहीं लड़ पाएगा। ऐसे लोगों को कभी भी चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसा व्यक्ति वार्ड सचिव का चुनाव भी नहीं लड़ सकता। 


टैग्स