ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

BIHAR MLC ELECTION: निर्विरोध चुने गये 7 प्रत्याशियों को मिला सर्टिफिकेट, मिठाई खिलाकर समर्थकों ने दी जीत की बधाई

PATNA: बिहार MLC चुनाव में सभी 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गये हैं। हरि सहनी, अनिल शर्मा, कारी शोएब, आफाक आलाम, रविंद्र सिंह, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय निर्विरोध चुने

BIHAR MLC ELECTION: निर्विरोध चुने गये 7 प्रत्याशियों को मिला सर्टिफिकेट, मिठाई खिलाकर समर्थकों ने दी जीत की बधाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार MLC चुनाव में सभी 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गये हैं। हरि सहनी, अनिल शर्मा, कारी शोएब, आफाक आलाम, रविंद्र सिंह, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय निर्विरोध चुने गये हैं। सभी नव निर्वाचित एमएलसी सदस्यों को सोमवार को सर्टिफिकेट दिया गया है।


 सभी नवनिर्वाचित विधानपार्षदों ने विधानसभा जाकर जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे कई नेता मौजूद रहे। इस मौके समर्थकों ने अपने नेता को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


बता दें कि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दालिख किये गये सातों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र  वैध पाये गये जिसके बाद सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सोमवार को सभी सातों उम्मीदवारों को निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा गया। 


इन सातों में राजद से 3 उम्मीदवार हैं। अशोक कुमार पांडेय, मुन्नी रजक और कारी सोहेब राजद से उम्मीदवार हैं। जबकि जेडीयू से 2 आफाक अहमद खान और रवींद्र प्रसाद सिंह उम्मीदवार हैं। वही बीजेपी से 2 हरि सहनी और अनिल शर्मा बीजेपी के प्रत्याशी हैं ये सभी सातों आज निर्विरोध चुन लिए गये हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 22 जुलाई से अगले छह साल के लिए मान्य होगा।