ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी 'सुपरहिट' : एग्जिट पोल में चिराग पासवान का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक

PATNA : बिहार को लेकर लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बा

बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी 'सुपरहिट' : एग्जिट पोल में चिराग पासवान का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार को लेकर लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस दफे एग्जिट पोल में  एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर से एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल चिराग पासवान को लेकर हो रहा है। आखिर पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी का क्या हुआ? 


दरअसल,लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि कई एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सभी 5 सीटें मिल रही हैं।


जानकारी हो कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत की है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की लिगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं। चिराग फिलहाल सभी सीटों पर बहुमत में नजर आ रहे हैं। 


बताते चलें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में अपने कैंडिडेट उतारे थे। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 और आइएनडीआइए को सात से दस सीटों का अनुमान किया गया है। जबकि सी वोटर के मुताबिक NDA को बिहार में 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया को 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।