ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

BIG BREAKING : अचानक वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने पहुंचे CM नीतीश, बंद कमरे में हुई बातचीत

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के राजनीतिक गलियारों से निकल कर सामने आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसदीय कार्य मंत्री सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी स

BIG BREAKING : अचानक वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने पहुंचे CM नीतीश, बंद कमरे में हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के राजनीतिक गलियारों से निकल कर सामने आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसदीय कार्य मंत्री सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी के बीच बंद कमरे में घंटों बातचीत हुई है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह विजय कुमार चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जहां सीएम नीतीश कुमार बंद कमरे में उनसे बातचीत की है। वही इस मुलाकात को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि - यह बड़े आश्चर्य की बात है आज सीएम नीतीश मिलने आया हालांकि उन्होंने कहा कि इधर से जा रहे थे तो सोचा जरा विजय जी से मिलते हुए निकल जाएं। इसके अलावा इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।


मालूम हो कि, इससे पहले सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद पहुंचे थे। इन नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत हुई और वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी वार्तालाप हुई। ये दोनों नेता कल शाम तेजस्वी यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे।


आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों से बिहार के सियासत के अंदर कैबिनेट विस्तार समेत मंत्री और अधिकारियों की विवाद मामला भी काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि, इन तमाम मुद्दों पर फिलहाल तो रोक लगता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अंदरखाने से कुछ और ही खबरें निकल कर सामने आई। जिसके बाद तमाम बड़े नेताओं के बीच आपसी मुलाकात हो रही है।