ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

भारतीय टीम में शामिल हुईं श्रेयसी सिंह, पेरिस ओलंपिक 2024 में दम दिखाएंगी BJP विधायक

PATNA: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए टीम का एलान कर दिया है। 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में अनुभवी ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को भी शामिल किया गया है। इ

भारतीय टीम में शामिल हुईं श्रेयसी सिंह, पेरिस ओलंपिक 2024 में दम दिखाएंगी BJP विधायक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए टीम का एलान कर दिया है। 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में अनुभवी ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को भी शामिल किया गया है। इस टीम में अब राइफल में 8, पिस्टल में सात और शॉटगन में सात खिलाड़ी हैं। 


दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने ISSF से मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की है। भारतीय संघ ने निशानेबाजी की विश्व संस्था से कोटा बदलने का आग्रह किया था। मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्स्ट पिस्टल दोनों में टॉप पर रही थी, इसलिए उनका एक कोटा महिला ट्रैप निशानेबाजी में बदल दिया गया है, जिससे श्रेयसी सिंह को टीम में जगह मिल गई है।


श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा से बीजेपी की विधायक हैं और राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहती हैं। श्रेयसी पेरिस ओलंपिक में 32 साल की निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के साथ महिला ट्रैप स्पर्धा में भाग लेंगी। NRAI के महासचिव के सुल्तान ने कहा कि ISSF से 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में एक कोटा स्थान बदलने की मांग की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है, इसलिए श्रेयसी को टीम में जगह मिली है।