ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बेटी के लिए वोट मांगने पहुंचीं राबड़ी देवी का हुआ तीखे सवालों से सामना : वोटर्स बोले- 5 साल में एक बार भी नहीं आईं मीसा भारती : क्या जीतने के बाद फिर क्षेत्र में आएंगी?

PATNA : लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांच साल तक जिन जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की तरफ झांकना भी मुनासिब नहीं समझा, वह

बेटी के लिए वोट मांगने पहुंचीं राबड़ी देवी का हुआ तीखे सवालों से सामना : वोटर्स बोले- 5 साल में एक बार भी नहीं आईं मीसा भारती : क्या जीतने के बाद फिर क्षेत्र में आएंगी?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांच साल तक जिन जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की तरफ झांकना भी मुनासिब नहीं समझा, वह चुनाव जीतने के लिए हाथ जोड़कर लोकसभा क्षेत्र की धूल फांक रहे हैं। इस दौरान उन्हें जनता के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, पटना की दो लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में यानी 1 जून को वोटिंग होने वाली है। ऐसे में तमाम दलों के प्रत्याशी और स्टार प्रचारक क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी ने इस बार भी लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में लालू फैमिली ने मीसा को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।


मीसा भारती की मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी शुक्रवार को अपनी बेटी के लिए वोट मांगने फुलवारी शरीफ पहुंची थी। जहां उन्होंने लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की। हालांकि इस दौरान तब एक अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब क्षेत्र की जनता ने राबड़ी देवी से सवाल पूछने शुरू कर दिए। लोगों का सवाल सुनकर राबड़ी देवी थोड़ी देर के लिए असहज नजर आईं।


चुनाव प्रचार के दौरान पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के महुली में राबड़ी देवी को आमलोगों के सवालों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पूछा कि पांच साल में एक बार भी मीसा भारती ने क्षेत्र की जनता का हाल नहीं जाना। वह पांच साल में एक बार भी क्षेत्र में घूमने नहीं आई। क्या जीतने के बाद यहां आएंगी? इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि क्यों नहीं आएंगी? जरूर आएंगी। इसके बाद वह आगे बढ़ गईं।