ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बेगूसराय में गरजेंगे CM योगी और हिमन्ता विस्वसरमा : गिरिराज सिंह के लिए मांगेंगे वोट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर जाकर दस्तक देंगे। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (

बेगूसराय में गरजेंगे CM योगी और हिमन्ता विस्वसरमा : गिरिराज सिंह के लिए मांगेंगे वोट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज  शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर जाकर दस्तक देंगे। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा। उसके बाद अब आज भाजपा के दो फायर ब्रांड या यूं कहें कि हिंदुतत्व छवि वाले नेता बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 


दरअसल, चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं। ऐसे में आज अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता  बिस्वा सरमा बेगूसराय में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बेगूसराय सीट से बीजेपी के सीटिंग सांसद गिरिराज सिंह इस बार भी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं।


वहीं, गिरिराज सिंह के समर्थन में शनिवार को बेगूसराय में दो-दो सीएम चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जनसभा को लेकर बीजेपी ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस रैली में बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के कई बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। शनिवार को सुबह 11:00 बजे बखरी विधानसभा के शकरपुरा हाई स्कूल में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्व सरमा और दोपहर 1 बजे तेघरा विधानसभा के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा होगी। दिन के 2 बजे साहेबपुर कमाल विधानसभा के सनहा उच्च विद्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे।