ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बढ़ सकती है लालू और तेजस्वी की मुश्किलें ! लैंड फॉर जॉब मामले में इस दिन कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मनी लांड्रिंग जुड़े मामले में शनिवार को

बढ़ सकती है लालू और तेजस्वी की मुश्किलें ! लैंड फॉर जॉब मामले में इस दिन कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मनी लांड्रिंग जुड़े मामले में शनिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई।


दरअसल, आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई हुई। उसके बाद ईडी द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी करने पर कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रखा है। अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को करेगी। 


मालूम हो कि, इसके पहले जांच एजेंसी ने इसेमामले में 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है। 


मालुम हो कि, लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1000 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 11 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट दाखिल की गई है।


उधर, अब 24 अगस्त का दिन लालू परिवार के लिए बेहद अहम होगा। उस दिन कोर्ट इस मामले में समन को लेकर अहम फैसला सुनाएगी। अगर तेजस्वी यादव को समन जारी होता है तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा। पहले ही इस मामले में केंद्रीय जाँच एजेंसियों की अलग अलग जाँच में कोर्ट से लालू परिवार के सदस्यों सहित कई आरोपियों ने जमानत ले रखा है।