ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

‘ये लोग बिहार आकर जो भी बोलते हैं उसका ठीक उल्टा होता है’ : अमित शाह की भविष्यवाणी पर बोले तेजस्वी यादव

PATNA : बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भविष्यवाणी की है कि बिहार में आरजेडी को चार सीट और पूरे देश में कांग्रेस को 40 सीटें भी लोकस

‘ये लोग बिहार आकर जो भी बोलते हैं उसका ठीक उल्टा होता है’ : अमित शाह की भविष्यवाणी पर बोले तेजस्वी यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भविष्यवाणी की है  कि बिहार में आरजेडी को चार सीट और पूरे देश में कांग्रेस को 40 सीटें भी लोकसभा चुनाव में नहीं आएगी। अमित शाह की इस भविष्यवाणी पर तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को किसी ने भविष्यवाणी करने से नहीं रोक रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव में तो ये लोग 200 सीट पार करने का दावा करते थे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में शपथ ग्रहण का टाइम तक बता दिया था लेकिन क्या हुआ? ये लोग बिहार आकर जो भी बोलते हैं, उसके उल्टा होता है। अच्छा है अमित शाह ऐसे ही कहते रहें, ताकि उसका उल्टा होता रहे।


पांचवें चरण की वोटिंग के पहले तेजस्वी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हमलोग चुनाव जीत चुके हैं और पूरे देश में 300 से अधिक सीटें इंडी गठबंधन जीतने जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तो यह भी पता नहीं होगा कि बिहार में लोकसभा की कितनी सीटें हैं।

टैग्स