ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

अमित शाह पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 2019 के आम चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह पटना म

अमित शाह पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 2019 के आम चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह पटना में आयोजित बीजेपी की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।


बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को अमित शाह संबोधित करेंगे। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जुलाई को ही पटना पहुंच चुके हैं। ज्ञान भवन में आयोजित बीजेपी की संयुक्त बैठक में अमित शाह के साथ-साथ जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार आना राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 


पटना में आयोजित बीजेपी के अलग-अलग संगठन की बैठकों में दोनों नेता शामिल होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश भी देंगे। इसके अलावे अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोनों नेता रात 10 बजे पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।