ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

आज होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक : क्या नीतीश कुमार किसी दूसरे नेता को सौंपेंगे अपनी कुर्सी ?

PATNA : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आज सुबह शुरू होगी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की

आज होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक : क्या नीतीश कुमार किसी दूसरे नेता को सौंपेंगे अपनी कुर्सी ?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आज सुबह शुरू होगी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को ले राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।


दरअसल, जदयू के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा कि नीतीश कुमार की व्यस्तता आने वाले समय में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ेगी। ऐसे में वह किसी युवा नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं। किसी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।


वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव व अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से नीतीश कुमार का संबोधन होगा। 


उधर, जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक साथ कई मुद्दों पर विमर्श होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण संपन्न हुए आम चुनाव में जदयू के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होनी है। जिन सीटों पर जदयू की हार हुई और जहां से जीते वहां किस तरह से पार्टी का परेशानी हुई, कोर वोट बैंक किस तरह से काम किया और गठबंधन के घटक दलों का सहयोग किस स्तर पर रहा इस पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा प्रस्तावित है।