ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

चंद्रिका राय को जिताने के लिए पूरा परिवार कर रहा प्रचार, रोड शो में ऐश्वर्या बोली..10 को जनता अपमान का देगी जवाब

PATNA: परसा विधानसभा चुनाव से जेडीयू के टिकट पर तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय चुनावी मैदान में खड़े हैं. उनको जिताने के लिए उनका पूरा परिवार मैदान में उतर गया है. पिता को जित

चंद्रिका राय को जिताने के लिए पूरा परिवार कर रहा प्रचार, रोड शो में ऐश्वर्या बोली..10 को जनता अपमान का देगी जवाब
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: परसा विधानसभा चुनाव से जेडीयू के टिकट पर तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय चुनावी मैदान में खड़े हैं. उनको जिताने के लिए उनका पूरा परिवार मैदान में उतर गया है. पिता को जिताने के लिए ऐश्वर्या राय ने आज रोड शो किया और जिताने की अपील की है.

चंद्रिका राय को जिताने के लिए पूरा परिवार कर रहा प्रचार, रोड शो में ऐश्वर्या बोली..10 को जनता अपमान का देगी जवाब


10 को जनता देगी जवाब

परसा में ऐश्वर्या राय ने पिता को जिताने के लिए रोड शो किया. ऐश्वर्या ने लोगों से पिता के लिए वोट मांगा. इस दौरान ऐश्वर्या ने कहा कि उनके पिता चंद्रिका राय परसा से रिकॉर्ड मतों से जितेंगे. आरजेडी को जनता 10 नवंबर को जवाब देगी और अपमान का बदला लेगी. 


चंद्रिका राय को जिताने के लिए पूरा परिवार कर रहा प्रचार, रोड शो में ऐश्वर्या बोली..10 को जनता अपमान का देगी जवाब


ऐश्वर्या की छोटी बहन भी चुनावी मैदान

ऐश्वर्या राय की छोटी बहन यशिका राय भी अपने पिता के चुनावी प्रचार में जुटी हैं. वह भी रोज पिता के साथ प्रचार कर उनको जिताने के लिए अपील कर रही है. यशिका ने कहा कि उनको जनता का प्यार मिल रहा है. यहां की जनता पिता चंद्रिका राय को रिकॉर्ड मतों से जिताएंगी. चंद्रिका राय की पत्नी पूर्णिमा राय ने भी पति को जिताने के लिए चुनावी मैदान में है. वह भी दिन रात पति को जिताने के लिए महिलाओं के बीच जाकर वोट मांग रही है.  पूर्णिमा राय ने दावा किया है कि उनके पति परसा में विकास का बहुत काम किए हैं. इस बार उनको फिर से मौका जनता देगी. 


चंद्रिका राय को जिताने के लिए पूरा परिवार कर रहा प्रचार, रोड शो में ऐश्वर्या बोली..10 को जनता अपमान का देगी जवाब


लालू परिवार ने बेटी के साथ गलत किया

चंद्रिका राय ने दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वह रोज कई गांवों में दौरा कर रहे हैं. चंद्रिका राय ने कहा कि हमलोग विकास पर वोट मांग रहे हैं. लेकिन जो न्याय मेरी बेटी के साथ किया है. इसको लेकर यहां की जनता गुस्सा में है. मेरी बेटी के साथ-साथ उनकी भतीजी करिश्मा के साथ भी लालू परिवार ने बेइज्जत किया है. उसको कभी दानापुर तो कभी परसा से टिकट देने के नाम पर दौड़ाते रहें. बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या सीएम की सभा में शामिल हुई थी. इस दौरान पिता को जिताने की अपील की थी.


टैग्स