ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

तेजस्वी यादव से पहले पप्पू यादव इस दिन कराएंगे बिहार बंद, जानिए क्या है उनकी मांग

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद का आहवान किया था. लेकिन तेजस्वी से पहले जाप प्रमुख पप्पू यादव बिहार बंद कराएंगे. जाप 19 दिसंबर क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को  बिहार बंद का आहवान किया था. लेकिन तेजस्वी से पहले जाप प्रमुख पप्पू यादव बिहार बंद कराएंगे. जाप 19 दिसंबर को बिहार बंद कराएगी तो राजद 21 दिसंबर को.

कई मांगों को लेकर बंद का किया आह्वान

बंद को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट किया कि “बिहार बंद की तिथि में थोड़ा परिवर्तन हुआ है 19 दिसंबर को ही होगा बिहार बंद. गांधी,अंबेडकर,जेपी-कर्पूरी,नेहरू-बोस,भगत सिंह-कलाम के विचारों की रक्षा,बेटी की सुरक्षा, देश की एकता-अखंडता को बचाने और संविधान पर हमला कैब कानून के खिलाफ जनसंघर्ष 16 दिसंबर को महाधरना, 19 दिसंबर को प्रदर्शन 19 दिसंबर को बिहार बंद वाम संगठनों के साथ जाप बीजेपी के अभिशाप से लड़ेगी.’’




राजद का 21 दिसंबर को बिहार बंद

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर नागरिकता संशोधन बिल को काला कानून बताया था. उन्होंने लिखा था कि इस काले कानून के खिलाफ आरजेडी प्रदर्शन करेगी. राजद नेता ने लिखा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. तेजस्वी ने आम लोगों से इस बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है. कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन बिल जैसे काले क़ानून के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय जनता दल 21 दिसंबर,रविवार को “बिहार बंद” करेगा. हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, ग़ैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते है बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें.

टैग्स