ब्रेकिंग
Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन

‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, दो मिनट में ही वापस लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी के केदारनाथ मार्केट में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। हालांकि, वह कार्यक्रम में करीब दो मिनट ही रुके और बिना भाषण दिए वापस लौट गए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने केदारनाथ मार्केट में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से आयोजित ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 




दशहरा के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी बेहद संक्षिप्त रही। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और करीब दो मिनट बाद बिना भाषण दिए वापस लौट गए। ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्देश्य नीतीश कुमार के करीब दो दशक के शासनकाल में बिहार और गया जिले में हुए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना है। 




दशहरा के दौरान आयोजित यह प्रदर्शनी आम लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई गई है। इसका आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं की पहल पर किया गया है और यह दशहरा तक चलेगी। जदयू नेताओं के मुताबिक, इस पहल के जरिए लोगों को सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से अवगत कराने के साथ पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं का सम्मान और विश्वास भी व्यक्त किया जा रहा है।



प्रदर्शनी में गया के धार्मिक और पर्यटन महत्व से जुड़ी परियोजनाओं को भी जगह दी गई है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी कुछ ही मिनटों तक रही। उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, लेकिन कोई संबोधन नहीं दिया और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए बिना वापस लौट गए।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता