ब्रेकिंग
बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग

‘NDA के पास कोई मुद्दा नहीं’, नोट पर फोटो विवाद को लेकर कुमार विवेक का पलटवार

Bihar Politics: नोट पर फोटो लगाने के विवाद को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता कुमार विवेक ने एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की हताशा में ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नोट पर फोटो लगाने के विवाद को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता कुमार विवेक ने इस मुद्दे पर एनडीए पर पलटवार करते हुए कहा कि आठ सीटों पर हार की हताशा में ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है।



कुमार विवेक ने कहा कि प्रशांत किशोर ने इस बार चुनाव में सातवें वेतनमान, शिक्षकों के अधिकार और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों पर चुनाव में चर्चा हो रही है, जबकि एनडीए इन विषयों पर बात करने के बजाय दूसरे मुद्दों को उछाल रहा है।



नोट पर फोटो लगाने से जुड़े विवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह फेक न्यूज नहीं, बल्कि मूर्ख न्यूज है। जन सुराज प्रवक्ता ने कहा कि सरकार चाहे तो छापेमारी कराकर इस मामले की सच्चाई सामने ला सकती है। उन्होंने इस विवाद को लेकर एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में जनता के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।



इस दौरान प्रशांत किशोर के संदेश का जिक्र करते हुए कुमार विवेक ने कहा कि मतदाता पैसे ले लें, लेकिन इस बार जन सुराज को जिताएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बनाने या गिराने का नहीं है, बल्कि सत्ता पर लगाम लगाने और सरकार को जवाबदेह बनाने का चुनाव है।



जन सुराज पार्टी का कहना है कि चुनाव में रोजगार, शिक्षा, शिक्षकों के अधिकार और वेतनमान जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं, नोट पर फोटो लगाने के विवाद को लेकर बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता