ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार का निधन, कल ही हुआ था मतदान

DESK: लोकसभा चुनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। यूपी की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में शनिवार की शाम बीजेप

पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार का निधन, कल ही हुआ था मतदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। यूपी की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में शनिवार की शाम बीजेपी नेता ने आखिरी सांस ली। टिकट मिलने के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। 


71 वर्षीय कुंवर सर्वेश सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। पेशे से कारोबारी कुंवर सर्वेश सिंह को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था। साल 2014 में वह मुरादाबाद सीट से सांसद बने थे। सांसद बनने से पहले ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वे चार बार विधायक रहे थे। उनके बेटे सुशांत सिंह बिजनौर के बाढापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।


बीजेपी ने इस बार भी उन्हें मुरादाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। मुरादाबाद सीट पर पहले चरण में यानी बीते 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। मुरादाबाद में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट से कुंवर सर्वेश सिंह के खिलाफ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से रुचि वीरा चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के बाद उम्मीदवार के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है।


पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार का निधन, कल ही हुआ था मतदान


पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार का निधन, कल ही हुआ था मतदान