ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सिर्फ 24 हजार रुपए कैश, अपनी कार भी नहीं ..., जानिए कितनी संपति के मालिक के देश के गृहमंत्री अमित शाह

DESK : केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता ने शुक्रवार को जब नामांकन किया तो उनका हलफनामा अब चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि अमित शाह ने अपने नामांकन में बताया है कि उनके

सिर्फ 24 हजार रुपए कैश, अपनी कार भी नहीं ..., जानिए कितनी संपति के मालिक के देश के गृहमंत्री अमित शाह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता ने शुक्रवार को जब नामांकन किया तो उनका हलफनामा अब चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि अमित शाह ने अपने नामांकन में बताया है कि उनके पास खुद की कार नहीं है और बतौर व्यवसाय वह खेती करते हैं। साथ ही उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बताया है। 


दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन किया है। उन्होंने बीजेपी की पारंपरिक सीट गांधीनगर से अपना नामांकन किया है। गांधीनगर की सीट पर तीसरे चरण में यानी 7 मई को मतदान होगा। इसके बाद अमित शाह के तरफ से चुनावी हलफनामे में दर्ज जानकारी के कारण उनका नामांकन काफी चर्चा में है। 


दरअसल, अपने नामांकन में अमित शाह ने बताया है कि उनके पास खुद की कार नहीं है और बतौर व्यवसाय वह खेती करते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी आय के स्त्रोत में सांसद वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनके ऊपर तीन आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। 


अमित शाह ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास अभी भी  खुद की कार नहीं है। शाह के पास  ₹20 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि  ₹16 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। अभी भी अमित शाह पर ₹15.77 लाख का लोन है और  उनके पास सिर्फ ₹24,164 नकद राशि है। हालांकि, अमित शाह के पास ₹ 72 लाख के गहने भी हैं। जिसमें उनके खरीदे हुए सिर्फ ₹8.76 लाख के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास ₹1.10 करोड़ के गहने हैं, जिसमें सोने के 1620 ग्राम और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं। 


वहीं, अमित शाह की सालाना आय साल 2022-23 मे ₹75.09 लाख है और उनकी पत्नी की सालाना आय ₹39.54 लाख है। शाह ने खुद के व्यवसाय मे खेती और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। उन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी आय का स्त्रोत सांसद वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय शामिल हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी की चल संपत्ति ₹22.46 करोड़ की है, अचल संपति ₹9 करोड़ है। उनके उपर भी ₹26.32 लाख का कर्ज है। 


बताते चलें कि, गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों के लिए एक ही दिन मतदान होगा। गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना 4 जून को होगी।