ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : ग्राम कचहरी चलाने के लिए सरकार देगी पहले से अधिक पैसे, 14 साल बाद हुआ बदलाव

PATNA : बिहार सरकार ने गांव की सरकार यानी पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने अब यह फैसला किया है कि वह ग्राम कचहरी चलाने के लिए हर

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : ग्राम कचहरी चलाने के लिए सरकार देगी पहले से अधिक पैसे, 14 साल बाद हुआ बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने गांव की सरकार यानी पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने अब यह फैसला किया है कि वह ग्राम कचहरी चलाने के लिए हर महीने किराया देगी। इससे पंचायत में सरकार चला रहे जनप्रतिनिधियों को अपने कामकाज में अधिक कठिनाई नहीं उठानी पड़ेगी।


दरअसल, बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि ग्राम कचहरी चलाने के लिए सरपंचों को हरेक माह ₹1000 किराया दिया जाएगा। इसको लेकर पंचायती राज विभाग के तरफ से आदेश जारी कर दिया गया। सरकार की ओर से बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पंचायती राज विभाग की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उसके अनुसार किराए के भवन में अनिवार्य रूप से 800 वर्ग फीट एरिया भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। ताकि लोगों को अधिक कठिनाई नहीं उठानी पड़े।


मालूम हो कि, बिहार सरकार पहले से भी सरपंचों को कचहरी चलाने के लिए प्रति महीने ₹500 किराया देती थी। लेकिन अब बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए किराए के राशि में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही साथ विभाग के तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी सूरत में किराए का भवन पंच या सरपंच का नहीं होगा। इसके साथ ही कचहरी को  ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंदर विशेष कर ग्राम पंचायत मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है।


उधर, बिहार सरकार के तरफ से यह कहा गया है कि सरपंच को भवन तय करने की सूचना बीडीओ को देनी होगी। उसके बाद ही मकान मालिक से करार करने की और पहल की जाएगी। आपको बताते चलें कि, राज्य में अभी 8000 से अधिक ग्राम कचहरी के माध्यम से ग्रामीण जनता को न्याय दिया जा रहा है। लेकिन, इनमें से अभी तक 2613 ग्राम कचहरियां भाड़े के मकान पर चल रही है। ऐसे में इसको लेकर राज्य सरकार ने छह माह का किराया जारी किया है।