ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली स्थित उनके आवास और कार्यालय के साथ आगरा में उनके गृह आवास की सुरक्षा भी मजबूत की गई है। विरोध प्रदर्शनों और खुफिया इनपुट के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

CEC Gyanesh Kumar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब इंडिया गठबंधन के सांसदों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं।



ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z+ सुरक्षा कवर मिला हुआ है। अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बढ़ाने का फैसला खुफिया इनपुट और उनके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।



मुख्य चुनाव आयुक्त के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उनके गृह जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। यहां अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त जवानों की तैनाती किए जाने की जानकारी है। सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रही हैं और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा सकती है।



Z+ श्रेणी की सुरक्षा के तहत संबंधित व्यक्ति के आवास और काफिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं। इस श्रेणी में आमतौर पर करीब 50 सुरक्षाकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। जरूरत और सुरक्षा आकलन के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता