ब्रेकिंग
कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?

Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी ....

पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोकभवन मार्च के बाद हंगामा हो गया। राज्यपाल से मुलाकात कर लौट रहे RJD नेताओं का BJP प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी से लोकभवन गेट के पास आमना-सामना हुआ, जिसके बाद गाड़ी को घेर लिया गया।

Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी ....
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : पटना में गुरुवार को महागठबंधन के लोकभवन मार्च के दौरान लोकभवन गेट के सामने उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब RJD नेताओं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का आमना-सामना हो गया। घटना उस वक्त हुई, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेता SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च करते हुए राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे।


महागठबंधन की ओर से गुरुवार को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति भी बनी।


तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद जब तेजस्वी यादव और RJD के नेता वापस लौट रहे थे, उसी दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी राज्यपाल से मिलने के लिए लोकभवन की ओर जा रहे थे।


बताया जा रहा है कि इसी बीच लोकभवन गेट के सामने दोनों पक्षों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया। RJD नेताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।


लोकभवन के बाहर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। महागठबंधन के मार्च को देखते हुए इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़ने और उसे पार करने की कोशिश को लेकर भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी।


यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ, जब बिहार में SIR को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। महागठबंधन इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रहा है और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा रहा है। गुरुवार का पटना मार्च इसी अभियान का हिस्सा था।