ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Indian Express Ranking : देश के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में नीतीश कुमार 21वें स्थान पर, जानें ललन, तेजस्वी और चिराग की रैंकिंग

Indian Express Ranking : हाल ही में देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में बिहार के (CM) नीतीश कुमार 21वें स्थान पर हैं। वहीं, चिराग पासवान ने 59वीं रैंक हासिल की है, जबकि तेजस्वी यादव की रैंकिंग में गिरावट आई है

नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, Indian Express, 100 सबसे प्रभावशाली लोग, टॉप पावरफुल लीडर्स, बिहार के नेता, राजनीति, अमित शाह, एस. जयशंकर, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Indian Express Ranking : हाल ही में अंग्रेजी दैनिक अखवार (Indian Express) ने देश के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की। इस सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 21वें स्थान पर जगह मिली है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह दूसरे, विदेश मंत्री एस जयशंकर तीसरे और RSS प्रमुख मोहन भागवत चौथे वहीँ , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांचवें स्थान पर हैं।

इस सूची के टॉप 9 में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। बिहार से केवल चार नेताओं को इस सूची में जगह मिली है, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव  भी शामिल हैं | हर साल Indian Express देश के 100 सबसे ताकतवर व्यक्तियों की सूची जारी करता है। पिछले साल नीतीश कुमार 24वें स्थान पर थे, जबकि इस साल उनकी रैंकिंग तीन स्थान बेहतर होकर 21वीं पोजीशन पर पहुंच गई है।

ललन सिंह तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की स्थिति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार से तीन और नेताओं को इस सूची में स्थान मिला है। ललन सिंह 54 वे स्थान पर जगह बनाकर  चिराग पासवान, जो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री हैं, इनसे आगे हैं। चिराग को इस बार 59वें स्थान पर रखा गया है। पिछली बार वे इस सूची में शामिल नहीं थे। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की रैंकिंग गिरकर 86वें स्थान पर पहुंच गई है। पिछले साल वे 73वें स्थान पर थे, यानी इस बार उनकी रैंकिंग में 13 पायदान की गिरावट दर्ज की गई है। 

टैग्स