ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Political Crisis: नीतीश को वाम दलों के 14 विधायकों का साथ: माले ने कहा-BJP का साथ छोड़े, हम समर्थन देंगे

PATNA: बिहार में सियासी उलटफेर की खबरों के बीच भाकपा माले का बड़ा बयान आया है. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का एलान किया है.

Bihar Political Crisis: नीतीश को वाम दलों के 14 विधायकों का साथ: माले ने कहा-BJP का साथ छोड़े, हम समर्थन देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी उलटफेर की खबरों के बीच भाकपा माले का बड़ा बयान आया है. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का एलान किया है. दीपंकर ने कहा है कि अगर नीतीश भाजपा का साथ छोड़ते हैं तो माले ही नहीं बल्कि बिहार के तीन वाम दल उन्हें समर्थन देने को तैयार हैं. बिहार विधानसभा में वाम दलों के 16 विधायक हैं जिसमें 12 माले के और 2-2 सीपीआई और सीपीएम के हैं. 


बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में टूट और जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन सरकार बनने की अटकलों के बीच माले महासचिव ने कहा है कि अगर जदयू भाजपा का साथ छोड़ती है तो वामपंथी पार्टियां नीतीश कुमार का समर्थन करेंगी. दीपंकर ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए ये बातें कही है. 


उन्होंने कहा कि वैसे भी BJP नीतीश कुमार को धोखा देने वाली है.  दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर एनडीए सरकार चलाते रहते हैं तो उनका हाल महाराष्ट्र जैसा होगा. BJP ने जैसे महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे के जरिए हटाया वैसे ही 2024 से पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा देगी. 


माले के महासचिव ने कहा है कि वामपंथी पार्टियां धर्मनिरपेक्ष सरकार का समर्थन कर सकती हैं. माले समेत CPI और CPM   नीतीश कुमार का समर्थन करेंगें अगर  वे BJP का साथ छोड़ दें.


उधर, सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य नीलोत्पल बसु ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में नया समीकरण बनता है तो यह अच्छी बात होगी. अगर बीजेपी का प्रभाव खत्म किया जाता है तो हम इसका स्वागत करेंगे. हालांकि बसु ने कहा कि सीपीएम अभी हालात पर नजर रख रही है और किसी ऐसा होगा, वैसा होगा जैसे सवाल पर जवाब नहीं देगी।