ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

‘नीतीश की विश्वसनीयता इतनी ज्यादा कि विरोधी भी चाहते हैं साथ’ पारस के ऑफर पर बोली JDU

PATNA: सीएम नीतीश की एनडीए में वापसी के कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दे दिया। केंद्रीय मंत्री के ऑफर

‘नीतीश की विश्वसनीयता इतनी ज्यादा कि विरोधी भी चाहते हैं साथ’ पारस के ऑफर पर बोली JDU
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश की एनडीए में वापसी के कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दे दिया। केंद्रीय मंत्री के ऑफर का जेडीयू ने जवाब दिया है। नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि यह सीएम नीतीश की विश्वसनीयता का ही नतीजा है कि विरोधी भी उन्हें साथ रखना चाह रहे हैं।


विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है और कयासों में कोई सच्चाई नहीं है। अगर एनडीए के नेता इस तरह का बयान देते हैं तो उनकी मर्जी है। एनडीए के सभी नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हों तो एक तरह से यह एक अच्छी खबर है क्योंकि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता इतनी अधिक है कि सभी लोग उन्हें अपने साथ रखना चाहते हैं।


वहीं एनडीए के नेताओं द्वारा यह कहने पर कि संयोजक नहीं बनाया गया इसलिए महागठबंधन में नीतीश कुमार कंफर्टेबल फील नहीं कर रहे हैं, इसपर विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से कंफर्टेबल हैं। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वे संयोजक बनना चाहते हैं। बता दें कि पारस ने कहा है कि व्यक्ति बलवान नहीं होता है बल्कि समय बलवान होता है। समय का इंतजार कीजिए आगे जो होगा वह अच्छा ही होगा। अगर नीतीश कुमार एनडीए में आएंगे तो हम उनका तहे दिल से स्वागत करेंगे।