ब्रेकिंग
थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, पांच निर्वाचन क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के साथ चुनावी समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

Bihar MLC Election
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के साथ चुनावी समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षकों को संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों को गति देने और संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।



पांच निर्वाचन क्षेत्रों में पर्यवेक्षक

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा के साथ पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक संजय तिवारी और पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास को पर्यवेक्षक बनाया गया है।


कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: प्रत्याशी मनोज कुमार जायसवाल के लिए पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान, विधायक आबिदुर रहमान और विधायक मनोज विश्वास जिम्मेदारी संभालेंगे।


दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: प्रत्याशी रजनीकांत पाठक के साथ पूर्व विधायक पूनम पासवान, पूर्व विधायक भावना झा और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रत्याशी संजय यादव के साथ पूर्व विधायक विजय शंकर दूबे, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा और पूर्व विधायक विश्वनाथ राम को जिम्मेदारी दी गई है।


पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: प्रत्याशी असदुल्लाह खान के साथ पूर्व मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज, पूर्व विधायक संतोष मिश्रा और पूर्व विधायक अनिल सिंह पर्यवेक्षक के तौर पर काम करेंगे।



कांग्रेस ने सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। पार्टी की ओर से पर्यवेक्षकों को क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को व्यवस्थित करने और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता