ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार की बाढ़ को लेकर राहुल गांधी ने BJP को घेरा, सम्राट सरकार से मांगा 17 वर्षों का हिसाब

Bihar Politics: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि पिछले 17 वर्षों में हर साल आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए और उनका जमीन पर कितना असर दिखा है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ कोई नई त्रासदी नहीं है। इसके बावजूद लोगों को हर वर्ष बाढ़, विस्थापन और तबाही का सामना करना पड़ रहा है।



राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में बाढ़ ने एक बार फिर कहर बरपाया है। उन्होंने दावा किया कि लाखों लोग प्रभावित हैं और सैकड़ों गांव पानी में डूबे हुए हैं। उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।



राहुल गांधी ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार से सवाल किया कि पिछले 17 वर्षों में बिहार की इस वार्षिक बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए। उन्होंने पूछा कि इन प्रयासों से जमीन पर वास्तव में कितना बदलाव आया है।



कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बाढ़ आती है, लोगों की जान जाती है, परिवार प्रभावित होते हैं और बड़ी संख्या में लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह समस्या लगातार सामने आ रही है, तो इससे स्थायी रूप से निपटने की दिशा में अब तक क्या बदलाव हुआ है।



राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल मिलने वाली राहत और आश्वासनों के बजाय बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। उन्होंने सरकार से बाढ़ से निपटने के लिए किए गए प्रयासों और उनके जमीनी प्रभाव को लेकर जवाब मांगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता