ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

नीतीश के एक्शन से संतुष्ट हो गए संजय जायसवाल, पटना में जलजमाव के लिए छोटी मछलियों पर कार्रवाई से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खुश

PATNA : पटना में जलजमाव के बाद से नीतीश सरकार के अधिकारियों पर भड़ास निकालने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सीएम नीतीश के एक्शन से गदगद हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष..मुख्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : पटना में जलजमाव के बाद से नीतीश सरकार के अधिकारियों पर भड़ास निकालने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सीएम नीतीश के एक्शन से गदगद हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस फैसले से खुश हैं, जिसमें पटना में जलजमाव को लेकर छोटी मछलियों पर गाज गिराई गई। नीतीश सरकार ने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग के बाद पटना में जलजमाव का ठीकरा बुडको और नगर निगम के छोटे अधिकारियों के सिर फोड़ दिया था। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश सरकार से यह मांग कर रहे थे कि जलजमाव के लिए दोषी अधिकारियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर जब कार्रवाई का दबाव बनाया तो यह माना जा रहा था कि कुछ बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है लेकिन अब नीतीश सरकार की तरफ से छोटी मछलियों पर कार्रवाई के बाद संजय जायसवाल भी संतुष्ट हो गए हैं। 


डॉ संजय जयसवाल नीतीश सरकार की तरफ से की गई दिखावे की कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई मान बैठे हैं। आपको बता दें कि नगर विकास विभाग बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेश शर्मा के पास है। मंत्री सुरेश शर्मा ने पहले जलजमाव के लिए बनाई गई जांच कमेटी में उन बड़े अधिकारियों को रख दिया था जिनके ऊपर पटना को डूबने से बचाने की जवाबदेही थी। हालांकि सुरेश शर्मा बाद में किसी कमेटी के गठन की बात से पलट गए लेकिन उस वक्त यह मान लिया गया था कि बड़े अधिकारियों ने पॉलीटिकल लाइजनिंग के जरिए अपनी खाल बचाने की पूरी सेटिंग कर ली है। अब जेडीयू और बीजेपी दोनों ने एक तरीके से बड़े अधिकारियों को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है।

टैग्स