ब्रेकिंग
लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान

नीतीश औऱ ललन पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाये थे तब साथ लिया था: तेजस्वी का बड़ा दावा, अब समझौते का कोई चांस नहीं

PATNA: तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाये थे, तब उनको साथ लिया था. अब आगे समझौते का कोई चां

नीतीश औऱ ललन पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाये थे तब साथ लिया था: तेजस्वी का बड़ा दावा, अब समझौते का कोई चांस नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाये थे, तब उनको साथ लिया था. अब आगे समझौते का कोई चांस नहीं है.


दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए ये दावा किया. दरअसल मीडिया ने उनसे पूछा था कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव को अपनी यात्रा में लड्डू मिलेगा. जवाब में तेजस्वी ने कहा कि वे कार्यकर्ता संवाद करने जा रहे हैं. उसका फल देने वाले जेडीयू के लोग तो नहीं है. 


अब नीतीश के साथ जाने का कोई चांस नहीं

तेजस्वी ने कहा कि ऐसे लोगों के बारे में क्या कहें. जब उनका बुरा होता है तो वो लोग गिड़गिड़ा कर पैर पकड़ता है. हमको ले लीजिये,ले लीजिये, ले लीजिये. दो-तीन बार हमलोगों ने कल्याण कर दिया है. उनको बचा दिया है. अब कोई मतलब है उनलोगों को साथ लेने का. कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. अब कोई मतलब ही नहीं है उनलोगों के आने-जाने का. 


नीतीश को कोई खबर नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को राजकाज से कोई मतलब नहीं रह गया है. वे बार-बार इधर-उधर जाते हैं. लेकिन न जनता से मिलते हैं, ना ही जनप्रतिनिधियों से मिलते हैं. अधिकारियों से घिरे रहते हैं. उनको खबर नहीं रहती है. बड़ा दुखद है ये हाल. लगातार बिहार में लॉ एंड आर्डर बिगड़ता जा रहा है. अपराध बढ़ता जा रहा है. लोगों को घर में घुस कर गोली मारी जा रही है.


अनंत सिंह किसे साथ लेकर सीएम के पास गये थे

तेजस्वी ने कहा कि पहले जो हमलोगों के साथ थे, उनको नीतीश कुमार औऱ उनके समर्थक अपराधी कहते थे. जब वे बाहर आये तो मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे. उनके साथ कितने लोग गये थे जो पुलिस के हत्यारे थे. वे सीएम हाउस में घुसे हुए थे. ये तो स्थिति बनी हुई है. बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं जब ताबड़तोड़ अपराध नहीं हो रहा हो.