ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

20 फरवरी को पटना आएंगे बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, 22 को खड़गे के साथ बक्सर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

कर्नाटक के युवा नेता कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। माना जाता है कि वे राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक हैं। अब बिहार में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

BIHAR POLITICS
पटना आएंगे कृष्णा अल्लावरू
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कर्नाटक के युवा नेता कृष्णा अल्लावरू को बिहार का नया कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद कृष्णा अल्लावरू 20 फरवरी को पटना आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिन पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। 


इसके बाद सदाकत आश्रम में उनके स्वागत को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां मंच से वो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वही 22 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार आएंगे। इस दौरान खड़गे बक्सर में आयोजित "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" कार्यक्रम में भाग लेंगे और लोगों को मंच से संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद रहेंगे। 


बक्सर में होने वाले इस कार्यक्रम को पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देख रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।


इसी कड़ी में पार्टी ने कर्नाटक के युवा नेता कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। माना जाता है कि वे राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक हैं। अब बिहार में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। 20 फरवरी को वो पटना आ रहे हैं वही राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। 


टैग्स