ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar News: केंद्रीय मंत्री का पत्र लेकर पटना AIIMS का चक्कर लगाते रहे मरीज के परिजन, नहीं किया भर्ती; मुकेश सहनी ने बढ़ाए मदद के हाथ

Bihar News: पटना एम्स ने केंद्रीय मंत्री की पैरवी के बावजूद गंभीर मरीज को भर्ती लेने से मना कर दिया. परिजन लगातार चक्कर लगाते रहे लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मरीज की सुध नहीं ली. आखिरकार वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की मदद से मरीज को IGIMS में भर्ती कराया गया.

Bihar News
सहनी ने की मदद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उसके बाद उनके परिजनों द्वारा तीन से चार अस्पताल का चक्कर लगाने के बाद भी जब सही इलाज नहीं मिला। तब वह विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पास पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की मदद के बाद उन्हें आइजीआइएमएस में भर्ती करवाया गया और उनका इलाज शुरू हो सका।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार में वास्तव में कुशासन की सरकार है। केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद का पत्र लेकर मरीज एम्स पटना में इलाज के लिए भटकता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की मदद से मरीज का इलाज शुरू हो सका।


मुजफ्फरपुर के सरैया के मरीज के परिजन मुंद्रिका सहनी ने बताया कि उनके दामाद विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन अत्यधिक खर्च की वजह से यहां अधिक दिन इलाज कराना संभव नहीं था। उसके बाद वे स्थानीय सांसद का पत्र लेकर पटना एम्स पहुंचे लेकिन दिनभर गुहार लगाने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं कर सके। इसके बाद वीआईपी के मुकेश सहनी की मदद और पहल के बाद मरीज का इलाज चल रहा है, भगवान चाहा तो वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।


इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि दुर्घटना हुए 11 दिन हो गए और आज इलाज सही ढंग से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत प्रदेश में कैसी है, इस घटना से समझा जा सकता है। सही मायने में यह सुशासन नहीं, कुशासन की सरकार है।