ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी के शामिल होने पर सस्पेंस, ऐन वक्त पर रद्द किया दिल्ली दौरा; विपक्ष ने मीटिंग का किया है बहिष्कार

DESK: आगामी 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है। केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए इंडिया ब्लॉक ने बैठक के बहिष्कार किया है हालांकि कह जा रहा था कि पश्चिम बंगा

नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी के शामिल होने पर सस्पेंस, ऐन वक्त पर रद्द किया दिल्ली दौरा; विपक्ष ने मीटिंग का किया है बहिष्कार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: आगामी 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है। केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए इंडिया ब्लॉक ने बैठक के बहिष्कार किया है हालांकि कह जा रहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी लेकिन ऐन वक्त पर ममता ने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। ऐसे में बैठक में उनके शामिल होने पर संशय है।


दरअसल, आगामी 27 जुलाई को पीएम मोदी ने नीति आयोग की बैठक बुलाई है। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा अन्य राज्यों के सीएम या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे हालांकि इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बैठक का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है।


विपक्ष का आरोप है कि आम बजट में गैर एनडीए शासित राज्यों के साथ पक्षपात किया गया है। इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान, तेलंगाना रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।


हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बैठक में शामिल होना था लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ममता बनर्जी ने अपना तीन दिवसीय दिल्ली दौरा रद्द किया है या सिर्फ एक दिन के लिए यात्रा को टाल दिया है।