ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बैठक खत्म, फोटो सेशन के साथ ही समाप्त हो गयी मीटिंग, एकजुटता दिखाने की कोशिश

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय, ललन सिंह, जीतनराम मांझी, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय,विजय चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

BIHAR
एनडीए की बैठक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गयी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय, ललन सिंह, जीतनराम मांझी, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय,विजय चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। 


इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मंथन की गयी। पूरी एकजुटता के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर एनडीए नेताओं ने अपनी सहमति दी। इस दौरान एनडीए नेताओं ने फोटो खिंचवाया और एकजुटता का संदेश दिया। सीएम आवास पर एनडीए नेताओं के लिए भोज का भी आयोजन किया गया था। 


एनडीए नेताओं के साथ अमित शाह की मीटिंग 2 घंटे होने वाली थी लेकिन आधे घंटे में ही यह बैठक खत्म हो गयी। एनडीए के नेता अमित शाह और नीतीश कुमार के साथ फोटो खिंचवाने लगे जिसके बाद अमित शाह सीएम आवास से बाहर निकल गये। बताया जाता है कि 5 बजकर 45 मिनट पर उनकी फ्लाइट है। इसलिए वो सीएम आवास से निकले हैं। कुछ देर बाद वो पटना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 


बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना 29 मार्च की देर शाम पहुंचे थे। अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे और देर रात तक पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में मौजूद रहे। पटना में बापू सभागर में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए और उसके बाद गोपालगंज के लिए रवाना हो गये। गोपालगंज में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। 


उसके बाद वापस पटना चले आए। पटना में सीएम आवास में एनडीए की मीटिंग में अमित शाह शामिल हुए। कहा जा रहा था कि एनडीए की बैठक 2 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगी। क्योंकि एक दिन पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अमित शाह ने लंबी बैठक की थी। लेकिन एनडीए की बैठक मुश्किल से आधे घंटे चली। एनडीए के नेताओं के साथ फोटो सेशन करने के बाद अमित शाह सीएम आवास से रवाना हो गये।