ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

आज NDA की बैठक, राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस भी होंगे शामिल

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. आज एनडीए के चारों घटक दल जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी की बैठक होने वाली हैं. यह बैठक दोपहर 12:30 बजे सीएम

आज NDA की बैठक, राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस भी होंगे शामिल
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. आज एनडीए के चारों घटक दल जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी की बैठक होने वाली हैं. यह बैठक दोपहर 12:30 बजे सीएम नीतीश कुमार के आवास पर होगी. इस बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे. 

चुना जाएगा विधायक दल का नेता

इस बैठक में चारों दलों के नेता एनडीए विधायक दल के नेता को चुनेंगे. यह पहले से ही तय है कि सीएम नीतीश कुमार को ही एक बार फिर से बनना है. बीजेपी, हम और वीआईपी के नेता इसकी पहले ही एलान कर चुके हैं. इस बैठक में सरकार गठन को लेकर सारे निर्णय इसी बैठक में लिए जायेंगे.

16 को शपथ ले सकते हैं नीतीश

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे. जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं.


टैग्स