ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

महागठबंधन में खींचतान के बीच उपचुनाव के लिए NDA आज करेगा उम्मीदवारों का ऐलान

PATNA: उपचुनाव की सीटों को लेकर महागठबंधन में चल रहे बखेड़े के बीच NDA आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा. बिहार की पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं. इन प

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: उपचुनाव की सीटों को लेकर महागठबंधन में चल रहे बखेड़े के बीच NDA आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा. बिहार की पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं. इन पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है.


एनडीए की तरफ से आज पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. एनडीए के तीनों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष एक साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इसी दौरान उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की जाएगी.


उपचुनाव में जेडीयू 4 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार रहा है, वहीं बीजेपी सिर्फ एक सीट पर किशनगंज से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. इसे लेकर बैठक पहले ही हो चुकी है और अब उम्मीदवारों की सिर्फ औपचारिक घोषणा ही बाकी है.


जिन पांच सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं उसमें इनमें किशनगंज, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर और दरौंदा सीट शामिल हैं. इन विधानसभा सीटों का नेतृत्व करने वाले विधायक इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे हैं, ऐसे में इन सीटों पर उपचुनाव होगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता