ब्रेकिंग
बिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनी

नफरत फैलाना BJP का काम, बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ... भागवत ने भी माना कि रामचरित्रमानस में हुई है गलती

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रामचरित्रमानस' पर की गयी टिप्पणी पर एक बार फिर से सफाई दिया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि, वो अपने बयान पर कायम है उनके तरफ

नफरत फैलाना BJP का काम, बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ... भागवत ने भी माना कि रामचरित्रमानस में हुई है गलती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रामचरित्रमानस' पर की गयी टिप्पणी पर एक बार फिर से सफाई दिया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि, वो अपने बयान पर कायम है उनके तरफ से कोई भी गलत बयानबाजी नहीं की गई है।  इतना ही नहीं उन्होंने इसको लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों का सहारा लेकर भाजपा पर निशाना भी साधा है। 


राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि, भाजपा के लोग बिना कोई वजह से बेकार की बातें बोले रहते हैं और हंगामा करते रहते हैं।  जबकि मैंने रामचरित्रमानस को लेकर कसी भी तरह की कोई गलत बयान नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,  मैंने रामचरित्रमानस पर जो कुछ कहा भी था, उस एक-एक बयान का समर्थन मोहन भागवत ने किया है। मोहन भागवत भी यह बोल रहे हैं कि स्वार्थी लोगों ने ग्रंथो में गलत चीजें घुसा दिया है। रामचरित्रमानस की प्रति दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह पचास साल पुराना है, जिसमें स्पष्ट शब्दों में तारण का अर्थ दंड बताया गया है। इसलिए मैंने कुछ भी गलत नहीं बोला है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा के लोगों को इतिहास पढ़ना है तो आए मेरे पास मैं उनलोगों को फ्री में पढ़ा दूंगा। जिनको पढ़ने - लिखने की आदत नहीं है और इतिहास कम जानते होंगे वही लोग इस तरह की बात कर सकते हैं।  इसलिए मैं उनलोगों की बातों पर कभी भी ध्यान नहीं देता हूं। उनका काम बोलना है वो बोलते रहें। इनलोगों का काम ही नफरत फैलाना है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता