ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: उद्घाटन से पहले हो गया बड़ा खेल, शिलापट्ट पर नाम नहीं देख भड़के BJP विधायक; बवाल बढ़ा तो तोड़कर हटाना पड़ा

Bihar News: मुंगेर के मय पंचायत में 9.59 लाख की लागत से बने खेल मैदान के उद्घाटन से पहले विधायक प्रणव कुमार ने नाम न होने पर आपत्ति जताई। शिलापट्ट तोड़ दिया गया और उद्घाटन 8 जून तक टाल दिया गया।

Bihar New
टल गया उद्घाटन
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में एक खेल मैदान के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले ऐसा वबाल हुआ कि उद्घाटन कार्यक्रम को ही स्थगित करना पड़ गया। शिलापट्ट पर नाम नही होने पर बीजेपी विधायक प्रणव कुमार नाराज़ हो गए। 


दरअसल, यह मामला सदर प्रखंड के मय पंचायत का है, जहां मनरेगा योजना के तहत 9.59 लाख की लागत से खेल मैदान तैयार किया गया है। उद्घाटन के लिए पंडाल सजाए गए थे और शिलापट्ट भी लगाया गया था, लेकिन जैसे ही विधायक प्रणव कुमार अपने समर्थकों के साथ स्थल पर पहुंचे और शिलापट्ट पर किसी भी जन प्रतिनिधि का नाम न देखा, वे आग-बबूला हो गए।


उन्होंने मनरेगा प्रोग्राम ऑफिसर को कड़ी फटकार लगाई और इसे जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को फोन किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है ताकि जन प्रतिनिधियों की भूमिका को नजरअंदाज किया जा सके। 


विधायक के विरोध के बीच पुराना शिलापट्ट तोड़ दिया गया और उद्घाटन को स्थगित कर 8 जून की नई तारीख तय की गई है। अब नए शिलापट्ट के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता