ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में पीएम मोदी ने BJP नेताओं को दिया गुरु मंत्र, राज्यों को दे दिया यह बड़ा टास्क

DELHI: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में चल रही दो दिवसीय मुख्यमंत्री परिषद की बैठक रविवार को खत्म हो गई। बैठक में बीजेपी शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री और 15 डिप्टी सीएम के साथ साथ

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में पीएम मोदी ने BJP नेताओं को दिया गुरु मंत्र, राज्यों को दे दिया यह बड़ा टास्क
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में चल रही दो दिवसीय मुख्यमंत्री परिषद की बैठक रविवार को खत्म हो गई। बैठक में बीजेपी शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री और 15 डिप्टी सीएम के साथ साथ एनडीए शासित कुछ राज्यों के डिप्टी सीएम भी शामिल हुए। बैठक में दो दिनों तक ताजा राजनीतिक हालत पर मंथन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को गुरुमंत्र दिया।


इस बैठक में भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति पर भी बात हुई। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एक प्रेजेंटेशन भी दिया। इश दौरान बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी पीएम मोदी समेत अन्य शीर्ष नेताओं को दी। 


बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि गरीब कल्याण के लिए केंद्र सरकार जो योजनाएं चला रही है उसमें किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जाए। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को कहा कि वह अपने अपने राज्यों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सौ फीसद जमीन पर उतारें और योजनाओं में किसी तरह का बदलाव करने से बचें।


उनका कहना था कि केंद्र हर योजना सोंच समझकर और जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाती है ऐसे में उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाए। पीएम मोदी ने राज्यों में चल रही योजनाओं के व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करने पर जोर देने को कहा है।